मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरमंदिरों और आरक्षण पर सपा विधायक तूफानी सरोज के बयान पर सियासी घमासान, राजनीतिक पृष्ठभूमि पर भी उठे सवालरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टर
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :कब्रिस्तान की सुरक्षित भूमि पर सड़क निर्माण और प्लॉटिंग का आरोप, हिंदू-मुस्लिम आस्था से जुड़े स्थल होने का दावा

हमीरपुर :कब्रिस्तान की सुरक्षित भूमि पर सड़क निर्माण और प्लॉटिंग का आरोप, हिंदू-मुस्लिम आस्था से जुड़े स्थल होने का दावा
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बा मौदहा के मोहल्ला रगौल के निवासियों ने जिलाधिकारी हमीरपुर को शिकायती पत्र देकर कब्रिस्तान के लिए सुरक्षित भूमि पर सड़क निर्माण और आवासीय प्लॉटिंग किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।प्रार्थना पत्र के अनुसार, मौजा रगौल की चकबंदी के दौरान गाटा संख्या 473 (रकबा 0.2470 हे.), 494 (रकबा 0.4540 हे.), 496 (रकबा 0.3840 हे.) तथा 499 (रकबा 0.3240 हे.) की भूमि कब्रिस्तान के लिए सुरक्षित की गई थी। वहीं गाटा संख्या 474 (रकबा 0.0880 हे.) होलिका दहन स्थल तथा गाटा संख्या 475 (रकबा 0.0810 हे.) खाद के गड्ढों और ओपला पाथने के लिए सुरक्षित बताई गई है।शिकायतकर्ताओं का कहना है कि उक्त भूमि मुस्लिम समुदाय के कब्रिस्तान के रूप में वर्षों से उपयोग में है, जबकि होलिका दहन स्थल पर हिंदू समुदाय करीब 100 वर्षों से अपने धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। ऐसे में यह भूमि दोनों समुदायों की आस्था और धार्मिक परंपराओं से जुड़ी हुई है।आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा प्रशासन के कथित मिलीभगत से कब्रिस्तान क्षेत्र में सड़क बनाकर “जहूर नगर” नाम से आवासीय प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि सड़क निर्माण के दौरान कब्रों के ऊपर मिट्टी डाली गई तथा बिजली के पोल भी लगाए गए हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय में नाराजगी है।प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि सुरक्षित भूमि पर निर्माण कार्य और आबादी बसाने का कार्य जारी रहा तो भविष्य में सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। इसलिए प्रशासन से विवादित भूमि पर सड़क निर्माण, प्लॉट बिक्री और अन्य निर्माण गतिविधियों को तत्काल रोकने तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।