मौदहा हमीरपुर । मकान पर कब्जे को लेकर सोमवार को मौदहा कस्बे में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई।
आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में भी दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में मकान मालिक अब्दुल बारी समेत तीन लोग घायल हो गए।
एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगने की सूचना है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
