A2Z सभी खबर सभी जिले की

धार जिला बंद का आह्वान, 25 अगस्त मंगलवार को मनावर भी बंद

सामूहिक रूप से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भोजशाला के संबंध में न्याय एवं आस्था के सम्मान की मांग रखी जाएगी।

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। भोजशाला से जुड़े मामले में जिला प्रशासन द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का अक्षरशः पालन नहीं किए जाने के आरोप को लेकर सकल हिंदू समाज की ओर से 25 अगस्त, मंगलवार को धार जिला बंद का आह्वान किया गया है।

जारी अपील के अनुसार, 25 अगस्त मंगलवार को दोपहर तक जिला बंद रखा जाएगा। इसी परिपेक्ष में मनावर नगर भी दोपहर तक बंद रहेगा। इसके पश्चात सामूहिक रूप से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर भोजशाला के संबंध में न्याय एवं आस्था के सम्मान की मांग रखी जाएगी।

Related Articles

उक्त जानकारी देते हुए सकल हिंदू समाज की ओर से जारी संदेश में कहा गया है कि भोजशाला केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था, अस्मिता और अधिकारों से जुड़ा विषय है। संदेश में कहा गया कि जिन पूर्वजों ने भोजशाला की आस्था और अधिकार के लिए संघर्ष किया तथा विजय प्राप्त की, उस संघर्ष को आने वाली पीढ़ी के लिए बनाए रखना आवश्यक है।

सकल हिंदू समाज ने जिला बंद और सामूहिक ज्ञापन के आह्वान के माध्यम से सकल हिंदू समाज ने लोगों से एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने की अपील की है।

Show More
Back to top button