मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
रामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीरामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामदसिंगरौली: कंचन ज्वेलर्स जयंत डकैती कांड में सिंगरौली पुलिस की एक और बड़ी सफलता।सिंगरौली: /  नगर निगम बारिश खत्म होते ही मॉडल रोड का कार्य तत्काल प्रारंभ करें – कलेक्टर श्री गौरव बैनलजहरीली शराब के सेवन से दो लोगों की मौतमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी
Rampurउत्तर प्रदेशक्राइम

रामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामद

रामपुर-पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामद 16 लाख 10 हजार रुपये कीमत के मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए, फोन वापस मिलते ही खिले चेहरे रामपुर पुलिस ने गुम और खोए मोबाइल फोन की…

रामपुर पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामद
Oplus_131072
WhatsApp Facebook

रामपुर-पुलिस का बड़ा अभियान 105 गुम मोबाइल बरामद

16 लाख 10 हजार रुपये कीमत के मोबाइल स्वामियों को लौटाए गए, फोन वापस मिलते ही खिले चेहरे

रामपुर पुलिस ने गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। सर्विलांस सेल और थानों पर नियुक्त सीईआईआर टीम के प्रयास से पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गुम हुए 105 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 16 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक अनिल शिशोदिया ने बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई।

दरअसल, मोबाइल फोन गुम होने के बाद कई लोगों को यह उम्मीद नहीं रहती कि उनका फोन दोबारा वापस मिल पाएगा। ऐसे लोगों के लिए रामपुर पुलिस का यह अभियान राहत लेकर आया। पुलिस की सर्विलांस सेल और थानों पर तैनात सीईआईआर टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए लगातार प्रयास किए।

पुलिस की तकनीकी टीम ने अलग-अलग माध्यमों से मोबाइल फोन को ट्रेस कर उन्हें बरामद किया। अभियान के दौरान कुल 105 मोबाइल फोन पुलिस के हाथ लगे। बरामद मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 16 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

मोबाइल बरामद होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनिल शिशोदिया ने संबंधित मोबाइल स्वामियों को उनके फोन सौंपे। हाथ में अपना खोया हुआ मोबाइल वापस आते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार जताया।

पुलिस अधीक्षक अनिल शिशोदिया ने बताया कि गुम और खोए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए रामपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। सर्विलांस सेल और सीईआईआर टीम की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत 105 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

रामपुर पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिन्होंने अपना मोबाइल फोन गुम होने के बाद उसके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी। पुलिस का कहना है कि गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेंगे