
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी क्या आदिवासी लोक नृत्य साथ ही विदेशी मेहमान भी थिरके




मांडू के जहाज महल में क्या गाला शाही अंदाज में गाला डिनर
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को मांडू का दौरा किया। इस दौरान प्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक जहाज महल का भ्रमण किया और स्थानीय संस्कृति से परिचित हुए। धार जिला प्रशासन ने 180 प्रतिनिधियों का भारतीय परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर और बुके भेंट कर स्वागत किया।
प्रतिनिधिमंडल के जहाज महल पहुंचने पर ‘अतिथि देवो भव’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आजीविका समूह की महिलाओं ने भारतीय परंपरा के अनुसार अक्षत-तिलक लगाकर और आरती उतारकर मेहमानों का आत्मीय स्वागत किया।
मुख्य द्वार पर स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य प्रस्तुत किए, जिसने विदेशी मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कुछ मेहमान लोक नृत्यों की थाप पर थिरकते भी नजर आए। आदिवासी लोक संस्कृति भगोरिया नृत्य दल ने मादल की थाप पर नाचते-गाते हुए प्रतिनिधियों का स्वागत किया।कलेक्टर और एसपी ने किया सत्कार
धार कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने मेहमानों को मांडू की प्राचीन खुरासानी इमली और बुके भेंट कर उनका सत्कार किया। जहाज महल की भव्यता देखकर प्रतिनिधियों ने इसे “बहुत सुंदर और शांत जगह” बताया। उन्होंने मांडू के गौरवशाली इतिहास और स्थापत्य कला की सराहना की।
बाग प्रिंग के स्टॉल्स लगाए
भ्रमण के दौरान धार जिले की विश्व प्रसिद्ध ‘बाग प्रिंट’ के विशेष स्टॉल्स भी लगाए गए थे। आजीविका समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए बाग प्रिंट के वस्त्रों और डिजाइनों को देखकर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य प्रभावित हुए।
उन्होंने भारत के इस समृद्ध हस्तशिल्प और ‘वोकल फॉर लोकल’ पहल की प्रशंसा की।शिवराज का स्वागत
केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर, धार विधायक मीना वर्मा, भाजपा धार जिला शहरी अध्यक्ष निलेश भारती, भाजपा आधार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ,मांडू नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जयराम गावर,मांडू नगर परिषद उपाध्यक्ष कृष्णा यादव,इंदौर कमिश्नर सुदामा खाड़े, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, आदिम जाति कल्याण विभाग के डीसी बृजेश पांडे आदि लोगों ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अतिथियों का स्वागत किया
लाइट एंड साउंड शो देखकर मांडू के इतिहास को जाना
ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने मांडू के जहाज महल में लाइट एंड साउंड शो में मांडू के इतिहास को जाना ओर कहा ही मांडू का इतिहास वास्तविक बहुत पुराना है और बहुत अच्छा है वही मांडू के महल भी अति सुंदर है
मांडू के जहाज महल में क्या शाही अंदाज में गाला डिनर
मांडू पहुंचे ब्रिक्स देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडल ने मांडू के जहाज महल में शाही अंदाज में गाला डिनर का आनंद लिया वही मांडू के व्यंजन का टेस्ट भी चखा ओर कहा मांडू बहुत ही सुंदर भोजन है
प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद
इस बेहद संवेदनशील और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन को शून्य-त्रुटि (Zero-Error) के साथ संपन्न कराने में जिला प्रशासन ने सफलता के नए आयाम छुए। कलेक्टर राजीव रंजन मीना और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की सीधी निगरानी, रूट मैनेजमेंट और सुरक्षा चक्र के चलते पूरा वीआईपी प्रोटोकॉल अचूक रहा।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, एसडीएम राहुल गुप्ता सहित अन्य आला अधिकारी जमीनी स्तर तक कार्य संभाल रखा था