मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की*डॉ. जसवंत यादव को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, अलवर आवास पर दिग्गज नेताओं का लगा तांता*नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज फुलवरिया में वार्षिकोत्सव मनाया गया।अलवर बना श्रद्धांजलि का केंद्र, जसवंत यादव के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नम हुईं हर आंखमुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत गोपालपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजितए 412 हितग्राहियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण’बाल दिवस पर कोर विश्वविद्यालय में ‘पथ प्रदर्शन’, 24 विद्यालयों के 1,500 विद्यार्थियों ने लिया भागजनजातीय गौरव दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने डिंडौरी की उजियारो बाई को मिला सम्मानप्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा विश्व आदिवासी दिवस को लेकर दिए गए बयान के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को ज्ञापन,अंजड़ क्षेत्र में भूकंप झटके महसूस लोगों में मचा कोहराम।अर्द्धवार्षिक परीक्षा में बदलाव : 28 नवंबर की परीक्षा अब दूसरी पारी में*राजेश कुमार एग्रीस्टैक लागू करने से पहले बंदोबस्त और जमाबंदी की प्रक्रिया पूरी की जाए: सुखनंदन चौधरी जम्मू-कश्मीर में राजस्व रिकॉर्ड का व्यापक सेटलमेंट एवं री-सेटलमेंट करवाने की
A2Z सभी खबर सभी जिले की

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा मनावर

जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा मनावर
WhatsApp Facebook



*हजारों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचकर लिया पुण्य लाभ*

*पुष्पवर्षा, हरिनाम संकीर्तन और महाप्रसादी से भक्तिमय हुआ नगर*

*प्रशासनिक व्यवस्था रही चाक-चौबंद*

*अपनी प्रजा का हाल जानने रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ*

रिपोर्टर | दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर, जिला धार। विश्व प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथपुरी (ओडिशा) की ऐतिहासिक रथयात्रा की तर्ज पर रविवार को मनावर नगर में भगवान श्री जगन्नाथ की द्वितीय भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। श्री बंकनाथ अटल दरबार मंदिर से प्रारंभ हुई रथयात्रा में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा आकर्षक सुसज्जित रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। हजारों श्रद्धालुओं ने रथ की पावन रस्सी खींचकर पुण्य लाभ अर्जित किया। नगर के प्रमुख मार्गों पर “जय जगन्नाथ”, “जय जगदीश हरे” तथा “हरे कृष्ण, हरे राम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रथयात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं महाआरती के साथ हुआ। ढोल-ताशों, मृदंग, झांझ और हरिनाम संकीर्तन के बीच बच्चे, युवा, महिलाएं एवं बुजुर्ग भक्ति में सराबोर होकर नृत्य करते हुए यात्रा में शामिल हुए। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, राजनीतिक, एवं धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शरबत और महाप्रसादी की व्यवस्था की। आयोजक समिति द्वारा रास्ते भर श्रद्धालुओं को जगन्नाथ जी का भात की प्रसादी का वितरण किया गया।

आयोजन समिति के सोनू पाटीदार ने बताया कि यह रथयात्रा मनावर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान बनती जा रही है। हरे कृष्णा टीम एवं सकल हिंदू समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों, व्यापारियों तथा नगरवासियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता निभाई। प्रशासन एवं पुलिस की मुस्तैद व्यवस्था के बीच यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

रथयात्रा के समापन पर महाआरती एवं महाप्रसादी का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ से नगर, प्रदेश एवं राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

*समाचार के मुख्य बिंदु*

*आयोजन*: भगवान श्री जगन्नाथ की द्वितीय भव्य रथयात्रा
*स्थान*: श्री बंकनाथ अटल दरबार मंदिर से नगर भ्रमण,
*विशेष आकर्षण* : भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा के दिव्य दर्शन
हजारों श्रद्धालुओं ने खींची रथ की रस्सी।
हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन एवं ढोल-ताशों की गूंज।
विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और भव्य स्वागत।
पेयजल, शरबत एवं महाप्रसादी की सेवा।
प्रशासन एवं पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था।

*विशेष उद्धरण*“भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता और जनआस्था का विराट उत्सव है।” — आयोजन समिति