A2Z सभी खबर सभी जिले की

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम आयोजित

डिंडौरी : 01 अप्रैल, 2026
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड अमरपुर, जिला डिंडोरी (म.प्र.) के तत्वावधान में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के अंतर्गत जल स्रोत सेवा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री धर्मेंद्र सिंह चौहान एवं ब्लॉक समन्वयक श्री अमरलाल धुर्वे के मार्गदर्शन में आज 01 अप्रैल 2026 को आयोजित हुआ। चयनित नवांकुर संस्था बाल विकास विद्या मंदिर समिति अमरपुर के तत्वाधान में सेक्टर क्रमांक 02, ग्राम अमरपुर स्थित बाल विकास विद्या मंदिर हाई स्कूल अमरपुर में अभियान के द्वितीय चरण के तहत जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक अमरलाल धुर्वे, नवांकुर संस्था समन्वयक अरविंद कुमार यादव, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, ग्रामवासी एवं पालकगण उपस्थित रहे। सभी ने जल संरक्षण के महत्व को समझते हुए जल बचाने और जल स्रोतों के संवर्धन का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!