
प्रितमराज बड़ोले मनोनीत हुये कार्य परिषद सदस्य
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
राजपुर न्यूज/प्रितमराज बड़ोले राजपुर (बड़वानी) को डॉ. बी. आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय महू में कार्य परिषद सदस्य मनोनीत किया गया, श्री बड़ोले कई वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिये अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं एवं शासन -प्रशासन एवं विद्यार्थियों के मध्य सेतु का कार्य कर रहें हैं।
वर्तमान में श्री बड़ोले संत श्री सिंगाजी महाविद्यालय राजपुर के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष हैं और इनकी अध्यक्षता में महाविद्यालय उन्नति के पथ पर अग्रसर हैं, सरल स्वभाव के धनी श्री बड़ोले सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं जनजाति समाज से ही आते हैं कई वर्षो से जनजाति क्षेत्र में कार्य कर रहे श्री बड़ौले पूर्व में अभाविप, वनवासी कल्याण परिषद में कार्य किया हैं साथ ही नेहरू युवा केंद्र दिल्ली के महानिदेशक प्रतिनिधि भी रहे।
नगर आगमन पर संत सिंगाजी महाविद्यालय राजपुर में स्तिथ सिंगाजी की चरण पादुका पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया एवं नगर में जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया। इनकी इस उपलब्धि पर नगर में हर्ष का वातावरण हैं।