

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।13 फरवरी मौदहा कस्बा के तहसील सभागार में शुक्रवार को लेखपाल संघ का चुनाव सम्पन्न हुआ है। जिसमें सुनील कुमार पटेल को अध्यक्ष चुना गया है।
इसके अलावा दिलीप कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,अभिषेक तिवारी को कनिष्ठ उपाध्यक्ष,धीरेन्द्र सिंह मौर्य को सचिव, अनुराग ओमर को उप सचिव,ऋषभ राठौर को कोषाध्यक्ष और वसुन्धरा यादव को आडिटर चुना गया है।यह चुनाव लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश,जिलामंत्री डॉ प्रदत्त,निर्वाचन अधिकारी राजकुमार सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी कमलेश चतुर्वेदी की देखरेख में सम्पन्न हुआ है।