A2Z सभी खबर सभी जिले की

विधायक के हस्तक्षेप और जनदबाव से मोहगांव में शराब दुकान विवाद सुलझा

विधायक के हस्तक्षेप और जनदबाव से मोहगांव में शराब दुकान विवाद सुलझा

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मोहगांव नगर के एमपीईबी कार्यालय के सामने स्थित पुरानी शासकीय मदिरा दुकान को नए ठेकेदार द्वारा पुनः प्रारंभ करने की कोशिश उस समय विफल हो गई, जब नगर की माताएं-बहनें विरोध में एकजुट होकर दुकान के सामने धरने पर बैठ गईं।


स्थिति की जानकारी मिलते ही सौसर विधायक विजय चौरे तत्काल धरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रही महिलाओं से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। उन्होंने मौके पर ही संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करते हुए कड़े शब्दों में आपत्ति दर्ज कराई और स्पष्ट निर्देश दिए कि मोहगांव-छत्रापुर रोड पर स्थित शासकीय मदिरा दुकान को ही यथावत संचालित किया जाए।
विधायक के हस्तक्षेप और जनदबाव के बाद प्रशासन हरकत में आया और पुरानी मदिरा दुकान से बोर्ड हटवा दिया। साथ ही अधिकारियों ने यह आश्वासन भी दिया कि भविष्य में वहीं अधिकृत स्थान—मोहगांव-छत्रापुर रोड—पर ही दुकान संचालित की जाएगी।

Related Articles


यह सफलता नगर की मातृशक्ति, पार्षदों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता और संघर्ष का परिणाम है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि संगठित जनशक्ति के सामने गलत निर्णयों को भी झुकना पड़ता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!