A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:अन्ना पशुओं की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन 

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक गावों के किसानों की हजारों बीघा खेतिहर जमीन को अन्ना पशुओं द्वारा बर्बाद किया जा रहा है जिसको लेकर भारतीय किसान यूनियन गैर राजनीतिक ने प्रदर्शन कर मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा और बडे प्रदर्शन की बात कही।

कोतवाली क्षेत्र के भैंसता, गुरदहा, करहय्या, सिजनौडा, उरदना, घटकना सिजवाही और बिंवार थाना क्षेत्र के कुनेहटा, चिकसोना, न्यूरिया, कमोखर, करगांव, मुटनी, भुगैचा सहित अन्य गावों के किसानों की हजारों बीघा खेतिहर जमीन अन्ना गोवंश द्वारा चौपट की जा रही है जिसको लेकर किसान रातों जागकर फसलों की रखवाली कर रहे हैं इतना ही नहीं अक्सर यह हिंसक पशु किसानों को हमला कर घायल कर देते हैं जिसको लेकर यूनियन ने कई बार अधिकारियो को अवगत कराया है लेकिन जिम्मेदार अधिकारी गैर जिम्मेदाराना रवैया अपना कर सिर्फ आश्वासन देते हैं। किसानों की मांग है कि यदि समस्या का जल्द समाधान नहीं होता है तो किसान उग्र प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे इस दौरान आशा प्रसाद, शिवपूजन निषाद, सुनील कुमार, नीलम देवी, सोनी देवी सहित लगभग आधा सैकडा से अधिक किसान मौजूद रहे।

Related Articles

 

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button