A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:समाधान दिवस पर आईं 31 शिकायतें, दो निस्तारण

हमीरपुर से ब्यूरों चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा हमीरपुर। महीने के तीसरे शनिवार को साल के दूसरे समाधान दिवस पर कुल 31शिकायतें दर्ज की गई जिनमे से दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।

महीने के तीसरे शनिवार को आयोजित साल के दूसरे सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की इस दौरान कुल 31शिकायतें दर्ज की गई जिनमे अन्ना पशुओ से सम्बंधित शिकायतों के अलावा पारिवारिक और महिला हिंसा, बिजली, सिंचाई के लिए पानी, पुलिस के अतिरिक्त अवैध कब्जों से जुडे मामले अधिक दर्ज किए गए हालांकि दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया शेष शिकायतों को जल्द और गुणवत्ता पूर्ण तरीके से निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को भेजा जा रहा है। इस दौरान उपजिलाधिकारी कर्णवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, तहसीलदार शिखर मिश्रा के साथ बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, डूडा, नगरपालिका सहित अन्य विभागों के जिम्मेदार या उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

 

फोटो -सम्पूर्ण समाधान दिवस

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!