
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडौरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारत शासन की राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (RGSA) योजना अंतर्गत पारंपरिक खेलों के प्रोत्साहन हेतु जिले में नवाचार के रूप में विभिन्न स्तरों पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।
जिला स्तर पर प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन को नियुक्त किया गया है, जबकि सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना समन्वयक (सर्व शिक्षा अभियान ) सहायक नोडल अधिकारी है। 12-15आयु समूह की जिले में पारंपरिक खेलों की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताएं 16 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक तथा विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिताएं 21 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक आयोजित होंगी। विकासखंड स्तर से एक फाइनल टीम का चयन किया जाएगा, जो जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
यह प्रतियोगिता केवल बालक वर्ग के लिए आयोजित की जा रही हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹21,000, द्वितीय पुरस्कार ₹11,000, तृतीय पुरस्कार ₹5,100 तथा सांत्वना पुरस्कार ₹1,100 निर्धारित किया गया है। क्लस्टर स्तर पर चयनित टीमों का विकासखंड वार आयोजन में सहभागिता करेंगी। खंड स्तरीय स्पर्धा के लिए टीमों का चयन , आयोजन तिथि व स्थल का निर्धारण इत्यादि कर कर लिया गया है।
विकासखंड शहपुरा कुल टीम 08(क्लस्टर) शहपुरा, बिछिया, अमेरा, मानिकपुर, कोहनी देवरी ढह, कछारी, बड़गांव कस्तूर पिपरिया। 17 फरवरी 2026 रानी दुर्गावती स्टेडियम में ब्लॉक स्तर होगा। *विकासखंड करंजिया कुल07टीम (क्लस्टर) करंजिया, मुसामुंडी, रुषा, मेढाखार, गोरखपुर ,झांकी, गोपालपुर विकासखंड स्तर उत्कृष्ट विद्यालय खेल मैदान करंजिया में 18 फरवरी 2026 को होगा। *विकासखंड डिंडोरी कुल 10टीम(कलस्टर) प्राचीन डिंडोरी, कूड़ा, धूर्रा, नेवसा, शाहपुर ,अझवार जामगांव, विक्रमपुर, कन्या विक्रमपुर, रयपुरा विकासखंड स्तरीय कन्या शिक्षा परिसर डिंडोरी में 18 /2 /2026 को होगा । *विकासखंड बजाग कुल 07टीम( क्लस्टर) खरहगना, सागर टोला ,बाजाग, गाड़ासरई , कन्या बाजाग, चाड़ा, लालपुर ,विकासखंड स्तरीय 18 फरवरी 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय बाजार में होगा । *विकासखंड समनापुर कुल06 टीम (कलस्टर) खुड़िया ,मझगांव, समनापुर, गौरा कन्हरी ,कुकर्रामठ, बम्हनी विकासखंड स्तर 17 फरवरी 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय मैदान समनापुर में होगा। *विकासखंड अमरपुर कुल टीम 07(कलस्टर ) अमरपुर , कामको मोहनिया , निघोरी, सिधौली ,कमरा सोडा, कन्या अमरपुर , विकासखंड स्तरीय संदीपनी विद्यालय अमरपुर में 18 फरवरी 2026 को होगा । *विकासखंड मेहदबानी* कुल टीम 06(क्लस्टर) मेहदबानी ,सागर टोला ,कनेरी , चौबीस,राई, कठौतिया, विकासखंड स्तरीय 18 फरवरी 2026 को उत्कृष्ट विद्यालय मेहदबानी में होगा। विकासखंड नोडल अधिकारियों द्वारा विकासखंड स्तरीय आयोजन हेतु कबड्डी खेल विधा विशेषज्ञो एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए की ड्यूटी लगाई गई