A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रतीक गोयल बने ‘हाड़ौती गौरव सम्मान 2026’ के कार्यक्रम समन्वयक

प्रतीक गोयल बने ‘हाड़ौती गौरव सम्मान 2026’ के कार्यक्रम समन्वयक कोटा, 12 नवम्बर 2025। न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में आगामी “हाड़ौती गौरव सम्मान 2026” समारोह का आयोजन अग्रवाल सेवा सदन, झालावाड़ रोड, कोटा में किया जाएगा। इस अवसर के लिए राजीव गांधी नगर ऑक्सीजोन विकास समिति, कोटा के अध्यक्ष प्रतीक गोयल को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया है। सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा ने बताया कि इस वर्ष के सम्मान समारोह में हाड़ौती अंचल की वे विभूतियाँ, जिन्होंने चिकित्सा, शिक्षा, भामाशाह योगदान, समाजसेवा, राजकीय सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, उन्हें “हाड़ौती गौरव सम्मान 2026” से अलंकृत किया जाएगा। कुल 101 विभूतियों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। सोसाइटी के सचिव इंजीनियर पुष्पकांत ने जानकारी दी कि यह भव्य आयोजन 5 जनवरी 2026 को संपन्न होगा। समारोह में हाड़ौती क्षेत्र की सर्व समाज की प्रतिभाओं को विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रतिभा चयन की जिम्मेदारी सोसाइटी की कोर कमेटी निभाएगी। इच्छुक प्रतिभागी 20 दिसम्बर 2025 तक अपने आवेदन प्रेषित कर सकेंगे। इस अवसर पर सोसाइटी की अध्यक्ष श्रीमती अंजू शर्मा, सचिव इंजीनियर पुष्पकांत, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश पोटर, कार्यकारिणी सदस्यगण तथा कार्यक्रम संयोजक के.के. शर्मा ‘कमल’ ने प्रतीक गोयल को कार्यक्रम समन्वयक के रूप में नियुक्ति पर हार्दिक बधाई दी। सभी ने हाड़ौती की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने हेतु सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

Show More
Back to top button