A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

अभी तक आई 111 पंजीकृत कॉल्स का निर्धारित समय पर हुआ समाधान

उपायुक्त प्रदीप दहिया

हिसार। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा है कि जिला मुख्यालय पर वोट संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान इस हेल्पलाइन के जरिए किया जा रहा है। अब तक वोटर हेल्पलाइन 1950 पर 111 कॉल्स पंजीकृत की गई, जिनका समाधान किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। वोट बनवाने संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए, इसके लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 शुरू की गई है, जिसका आमजन द्वारा पूरा लाभ उठाया जा रहा हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अधिकांश शिकायतें वोट बनवाने संबंधी रही हैं, जिन्हें वोट बनवाने संबंधी जानकारी देते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया गया। इस हेल्पलाइन नंबर के जरिए कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, नाम हटाने या जुड़वाने, किसी भी प्रकार के संशोधन कराने, मतदाता फोटो पहचान पत्र और निर्वाचन से संबंधित जानकारी के लिए कॉल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वीप टीमें लगातार वोटरों को जागरूक कर रही है। मतदाताओं को प्रेरित करने और चुनाव आयोग के माध्यम से संचालित किए जा रहे विभिन्न एप की जानकारी भी आमजन को प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2024 तक जिस भी युवा नागरिक की आयु 18 वर्ष हो चुकी है, वे आगामी 26 अप्रैल तक ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना वोट बनवाकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोट के लिए पात्र व्यक्ति निर्वाचन आयोग की वेबसाइट एनवीएसपी डॉट इन तथा वोटर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन,वोटर हेल्पलाइन एप, सीएससी सेंटर और बीएलओ के माध्यम से वोट बनाए जा सकते हैं।

 

 

Related Articles

 

 

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!