A2Z सभी खबर सभी जिले की

जामसांवली धाम में गूंजा हनुमान भक्ति का अलौकिक स्वर, ‘हनुमत चरित्र’ ने जगाई आध्यात्मिक चेतना, विवेक जी महाराज का दिव्य एवं प्रेरणादायी उद्बोधन

जामसांवली धाम में गूंजा हनुमान भक्ति का अलौकिक स्वर, ‘हनुमत चरित्र’ ने जगाई आध्यात्मिक चेतना, विवेक जी महाराज का दिव्य एवं प्रेरणादायी उद्बोधन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक) की पवित्र भूमि जामसांवली धाम में पूज्य गुरुदेव श्रद्धेय श्री विवेकजी के श्रीमुख से ‘श्री हनुमत चरित्र’ का दिव्य एवं प्रेरणादायी प्रवचन आयोजित किया गया। इस आध्यात्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होकर भक्ति रस में सराबोर हुए और पुण्य लाभ अर्जित किया।

  • अपने ओजपूर्ण एवं भावविभोर करने वाले उद्बोधन में पूज्य गुरुदेव ने भगवान हनुमान के बाल स्वरूप, उनकी अटूट भक्ति, अद्वितीय सेवा भाव और पूर्ण समर्पण का मार्मिक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्री हनुमानजी का जीवन केवल एक कथा नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए एक दिव्य मार्गदर्शक है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर व्यक्ति अपने जीवन को सफल, सार्थक और धर्ममय बना सकता है।


गुरुदेव ने श्रद्धालुओं को धर्म, कर्तव्य और निस्वार्थ सेवा के पथ पर चलने का संदेश देते हुए आध्यात्मिक जागरण की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। उनके वचनों ने उपस्थित जनसमूह के हृदय में नई ऊर्जा, आस्था और सकारात्मकता का संचार किया।
इस पावन अवसर पर मंदिर संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, भाजपा पांढुरना जिला अध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़, प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय धवलेजी सहित संस्थान के अनेक ट्रस्टीगण, पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही सीईओ श्री वीरेंद्र भट्ट, भाजपा युवा नेता श्री राहुल मोहड़ सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में सहभागिता कर इसे भव्य स्वरूप प्रदान किया।

Related Articles


जामसांवली धाम में आयोजित यह दिव्य आयोजन हनुमान भक्ति का एक अनुपम संगम साबित हुआ, जिसने श्रद्धालुओं के अंतर्मन में आध्यात्मिक चेतना, भक्ति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!