A2Z सभी खबर सभी जिले की

5 जुन विश्व पर्यावरण दिवस पर, पर्यावरण संरक्षण जागरूकता हेतु साइकल /2 व्हीलर वाहन रैली निकाली जाएगी

नीमच । बढ़ते तापमान, जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग जैसी घटनाएं प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा है, संस्था अध्यक्ष किशोर बागड़ी, सचिव डॉ राकेश वर्मा ने बताया कि, जल जंगल और जमीन सुरक्षित नहीं होने से कुदरत का प्रकोप भीषण गर्मी में लू के थपेड़े प्राणी जगत के लिए ख़तरनाक साबित हो रहें हैं, बढ़ते तापमान से असंख्य पक्षियों, जीव जन्तुओं की अकाल मृत्यु इस भीषण गर्मी में हुईं हैं, बढ़ते तापमान एवं जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने के लिए हम सभी को मिलकर अधिक से अधिक पोंधे रोपित कर प्रकृति को संवारने में जुटने के उद्देश्य से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए प्रतिवर्ष अनुसार सर्व हिताय संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच द्वारा शहर में विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता रैली निकाली जाती है, इसी कड़ी में संस्था द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार दि.5 जुन 2024 को प्रातः 7 बजे से फुव्वारा चोक सुभाष वाटिका से पर्यावरण संरक्षण जागरूकता साइकल /2 व्हीलर वाहन रैली निकाली जाएगी, संस्था संरक्षक नवीन अग्रवाल, अजय भटनागर, जगदीश शर्मा ने अनुरोध किया है कि समाज सेवी, आमजन, प्रबुद्ध नागरिक गण, शहरवासी एवं सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक संस्थाओ को एकजुट होकर बिगड़ते पर्यावरण संरक्षण को सुधारने हेतु वाहन रैली में सहभागी बनकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने हेतु आयोजित वाहन रैली में आमंत्रित किया है, आयोजित वाहन रैली में सी आर पी एफ के जवान भी सहभागी बन सकते हैं,

वाहन रैली 5 जुन को प्रातः 7 बजे फुव्वारा चोक से प्रारंभ होकर बारादरी, घंटाघर, जाजु बिल्डिंग, पुस्तक बाजार होते हुए भारत माता चोराहा से कमल चौक, गायत्री मंदिर, सुजुकी शो रूम चोराहा अम्बेडकर मार्ग होते हुए शिवाजी पार्क शो रूम चोराहा से गांधी नगर स्थित ग्रीन बेल्ट पार्ट एक स्मृति वन में पहुंचेगी, जहां पर उपस्थित सामाजिक संस्थाओं द्वारा संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था नीमच के नेतृत्व में इस वर्षाकाल में वृहद स्तर पर पोधा रोपण का निर्णय लिया जाएगा, आयोजित वाहन रैली एवं बैठक में आरोग्य भारती संस्था, अन्नपुर्णा सेवा न्यास, गायत्री शक्तिपीठ नीमच, आई एन ओ पोधा बैंक, मालव पर्यावरण मित्र संस्था नीमच, पतंजलि योग समिति, जिला सोपास अशासकीय शिक्षण संस्था संघ, के पदाधिकारियों से पुर्ण सहयोग की सहमति प्राप्त हुई है, पर्यावरण संरक्षण के प्रति लगाव रखने वाले सभी गणमान्य शासकीय, अशासकीय शिक्षण संस्थाए, आयोजित वाहन रैली में आमंत्रित हैं, संस्था के वरिष्ठ राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक रमेश मोरे ने अपील की है कि वृहद वाहन रैली में एकजुट होकर नीमच जिले में वृहद स्तर पर पोधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नीमच जिले का नाम रोशन करने में सहयोग करें,

उक्त जानकारी संस्था उपाध्यक्ष राजकुमार सिन्हा एवं दुलीचंद कनेरिया ने दी है।

Related Articles

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!