A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मांचा गांव में शाही रोजा इफ्तार का आयोजन, समाजसेवी अनवर अली ने पेश की भाईचारे की मिसाल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा/हमीरपुर।हमीरपुर जनपद के मौदहा विकासखंड अंतर्गत मांचा गांव में पवित्र रमजान माह के अवसर पर शाही रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी अनवर अली ने रोजेदारों और ग्रामीणों के बीच आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया।

Related Articles

इफ्तार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदार, गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग, युवा एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। आयोजन के दौरान रोजा खोलने के बाद सभी ने मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ मांगी।

समाजसेवी अनवर अली ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत, सब्र, इबादत और जरूरतमंदों की मदद का पैगाम देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और भाईचारा मजबूत होता है।

ग्रामीणों ने शाही इफ्तार आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं। मांचा गांव में आयोजित यह कार्यक्रम पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!