
श्री श्याम सुमन मण्डल बानसूर द्वारा 37वाँ श्री श्याम महोत्सव का आयोजन गुरुवार, 19 मार्च 2026 को श्री श्याम मंदिर जमुना नली, नारायणपुर रोड, बानसूर में किया जायेगा । इस भव्य समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली अपनी सुरीली आवाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

इस महोत्सव की शुरुआत दोपहर 3 बजे श्री श्याम मंदिर से शोभा यात्रा के साथ होगी, जो नगर परिक्रमा करते हुए पुनः मन्दिर पहुँचेगी। मुख्य कार्यक्रम रात 9 बजे से प्रभु इच्छा तक चलेगा, जिसमें आलौकिक श्रृंगार, भव्य दरबार, छप्पन भोग और अखण्ड ज्योति का आयोजन होगा।