A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेशशहडोल

कोतवाली पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में आरोपी पुत्र गिरफ्तार

घरेलू विवाद के चलते पुत्र ने की मां की हत्या, गर्भवती पत्नी के साथ भी की मारपीट

✍️✍️✍️✍️✍️अखंड भारत न्यूज़ जियाउद्दीन अंसारी

*अनूपपुर* दिनांक 25.07.2025 दिन शुक्रवार को शाम करीब 06.30 बजे ग्राम जमुड़ी निवासी नरेन्द्र कोल के द्वारा डायल 100 सर्विस में फोन कर जानकारी दी कि उसकी नानी श्रीमती नान बाई कोल के साथ उनके बेटे श्यामलाल कोल के द्वारा लकड़ी के पटिया से मारपीट कर हत्या कर दी गई है और पत्नी के साथ भी मारपीट की गई है।

डायल 100 पुलिस कन्ट्रोल रूम, अनूपपुर द्वारा सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मोती उर रहमान जी द्वारा तत्काल एस.डी.ओ.पी. अनूपपुर श्री सुमित केरकेट्टा, टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन एवं पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया जहां ग्राम जमुड़ी के खेरवारटोला में घर की परछी पर नानबाई कोल का खून से लथफथ शव फर्श पर चित अवस्था में पाया गया और समीप ही पुत्र श्यामलाल कोल भी बैठा पाया गया। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर से घायल गर्भवती पत्नी सरोज कोल को ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय अनूपपुर रवाना किया गया। बरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, एफ.एस.एल. मोबाइल यूनिट, शहडोल श्री प्रदीप सिंह के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया जाकर साक्ष्य संकलन हेतु निर्देश दिये गये। मौके पर ही पुलिस टीम द्वारा पुत्र श्यामलाल कोल के द्वारा अपनी मां नानबाई कोल की हत्या का प्रकरण जीरो पर कायम कर आरोपी श्यामलाल कोल से हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का रक्त रंजित पटिया (लकड़ी के पलंग में प्लाई बिछाने के लिए प्रयुक्त होने वाला लकड़ी का पटिया) जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर थाना लाया गया।
आरोपी श्यामलाल कोल के विरुद्ध थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 372/25 धारा 103(1) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया है। प्रारंभिक विवेचना में पुलिस को मृतिका के परिजनों एवं आसपास रहने वालों द्वारा बताया गया कि आरोपी पुत्र श्यामलाल कोल महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता था और करीब 05 दिन पहले ही गांव घर लौटकर आया है, जो आये दिन अपनी पत्नी और मां से घरेलू विवाद झगड़ा किया करता था, शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे आरोपी श्यामलाल कोल द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी के साथ झगड़ा कर मारपीट की जा रही थी जो मां नानबाई कोल के द्वारा बीच बचाव करने पर बहुत अधिक आवेश और गुस्से में श्यामलाल कोल ने मां के साथ पटिया से इतनी बार मारपीट की गई कि मौके पर ही मां की मृत्यु हो गई और गंभीर स्थिति में घायल पत्नी सरीज कोल को ईलाज हेतु बिरसा मुण्डा मेडिकल कालेज, शहडोल में भर्ती कराया गया है। मौक पर से पुलिस ने मारपीट से घायल पत्नी सरोज कोल के टूटे हुए दांत फर्श पर पड़े एवं अन्य महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य जप्त किए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी श्याम लाल कोल का पुलिस रिमांड लिया जाकर अन्य साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!