
फाइनल मुकाबला में मिर्जापुर की टीम ने अमही को 5-0 से हराकर कप पर जमाया कब्जा
नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट की कप पर मिर्जापुर का कब्जा
फोटो: विधायक जिला उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टुटू सिंह प्रमुख अन्य
हुसैनाबाद /पलामू:
प्रखंड के पोलडीह उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आदर्श गांव पोलडीह द्वारा द्वारा आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को झारखंड के अमही व बिहार के मिर्जा पुर के बीच खेला गया.मैच का उद्घाटन स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह, प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी, एजाज हुसैन उर्फ छेदी खाँ, निवर्तमान उपाध्यक्ष गयासुद्दीन सिद्दीकी, थाना प्रभारी चंदन कुमार आदि ने संयुक्त रूप से किया था |
कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया |संचालन विंध्याचल सिंह ने किया | रेफरी के रूप में वरुण सिंह व लाइन रेफरी के रूप में मंटू सिंह, अक्षय सिंह सक्रिय रहे | दोनों टीमों द्वारा बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया गया | रोमांचकारी मैच में मिर्जापुर की टीम 5-0 से जीत दर्ज कर कप पर कब्जा जमाने मे सफल रहे | अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को कप व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजय कुमार सिंह ने कहा कि कमेटी द्वारा आयोजित टूर्नामेंट सराहनीय है | खिलाड़ियों ने भी खेल की भावना से खेल का प्रदर्शन किया | उन्होंने कहा कि खेल में रोजगार की असीम संभावनाएं हैं | जरूरत है मेहनत करने की , जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह ने कहा कि कमेटी के लोगों ने फुटबॉल को पुनर्जीवित करने का काम किया है | इस तरह के आयोजन से स्थानीय प्रतिभा निखरने का मौका मिलती है , प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी ने कहा की शांति पूर्ण आयोजन के लिये कमेटी,खिलाड़ी व दर्शक बधाई के पात्र रहे | मौके पर गुप्तेश्वर सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवनाथ राम,प्रेम सिंह, भृगुनाथ सिंह,विजय सिंह,कलामुद्दीन खां आदि मौजूद थे | कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजक व पूर्व मुखिया टुन्ना सिंह, अध्यक्ष मनीष सिंह,सचिव शशि सिंहा, देवनाथ राम,सतेंद्र ठाकुर,हेमंत कुमार, बलबीर सिंह, कमलेश कुमार सिंह,छोटू सिंह,शशि कुमार सिंहा,बबलू कुमार सिंह,राहुल कुमार,मंटू कुमार सिंह,वरुण कुमार सिंह,संजित कुमार सिंह,विंध्यांचल सिंह,भोला कुमार सिंह, मंटू कुमार सिंह आदि सक्रिय हैं | आयोजक व पूर्व मुखिया अभय कुमार सिंह उर्फ टुन्ना सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया |