
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां डीग जिले के कामां कस्वे के सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा श्री चन्द्रप्रभु जिनालय में जैन धर्म के 23 बे तीर्थंकर भगवान पारसनाथ स्वामी का मोक्ष कल्याणक बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया !
प्रातः प्रथम अभिषेक शांतिधारा सुरेश चंद कैलाश जैन कुशल तक्ष जैन द्वारा और मनोज जैन मनन जैन द्वारा की गई इसके साथ मुनि 108 गुण भूषण जी महाराज का दीक्षा दिवस दिवस भी मनाया गया ! मुनि श्री ने आज के ही दिन सोनागिर जी सिद्ध क्षेत्र में संसार को त्यागकर दीक्षा ग्रहण की महाराज श्री के चित्र पर दीप प्रज्जवलन लख्मी चंद जैन ने किया मोक्ष कल्याणक के अबसर पर कल्याण मंदिर विधान का आयोजन किया गया !
विधान का प्रारंभ विधिवत ध्वजारोहण के साथ रेवती लाल अनिल जैन लहसरिया ने किया मंडप पर कलश स्थापना लता जैन ,उषा जैन ,बबली जैन विनय जैन सुधा जैन ने किया दीप प्रज्वलन राजीव जैन इंद्रा जैन ने किया ,जिनालय के व्यवस्थापक संजय जैन कानूगो ने बताया कि साय मंगल आरती और प्रश्न मंच के माध्यम से भगवान पारसनाथ स्वामी के गुणों का गुणगान किया गया !
भगवान पारसनाथ स्वामी को आज के ही दिन सम्मेद शिखर के स्वर्णभद्र कूट से मोक्ष हुआ था आज पूरे भारत वर्ष में जैन समाज के जिनालय में भगवान पारसनाथ स्वामी अधिकतम मूलनायक है केवलज्ञान के बाद समस्त कर्मो का नाश कर मोक्ष होता है कार्यक्रम में महिला मंडल द्वारा प्रश्न मंच के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम में देवेन्द्र जैन अनिल जैन पवन जैन बाबूलाल जैन इंद्रा जैन बरखा जैन मंजू जैन सहित जैन समाज के महिलाएं बच्चे उपस्थित थे ।

