A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर: अनियंत्रित तेज रफ्तार डम्पर खेत में घुसा, तीन घायल

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । नेशनल हाईवे में दोपहर को कानपुर से चलकर बांदा जा रहा तेज रफ्तार डंपर सामने से आ रहे डंपर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ों को तोड़ता हुआ खेतों में जा घुसा। इस घटना में चालक खलासी और एक यात्री घायल हुआ है। सभी घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। नेशनल हाईवे में कुण्डौरा के समीप थाना सीमा के निकट कानपुर की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार डंपर सामने से आ रहे डंपर को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े पेड़ों को तोड़ता हुआ खेत में जा घुसा। इस घटना में ट्रक चालक पवन कुमार 28, खलासी विवेक कुमार19 निवासी नवेडी घाटमपुर कानपुर तथा यात्री विनोद कुमार 25 निवासी मोहटा घाटमपुर कानपुर केबिन क्षतिग्रस्त होने से घायल हो गए। सभी घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।फोटो-05,खेत में घुसा अनियंत्रित डम्पर

Related Articles
Show More
Back to top button