A2Z सभी खबर सभी जिले की

शहीद दिवस पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

  1. तिलहर (शाहजहांपुर)।
    शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहीद कुटीर पहुंचे। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी की नेत्री व जलालाबाद विधानसभा से संभावित प्रत्याशी सूची कश्यप तथा भारती किसान यूनियन (टिकैत गुट) के युवा जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने अपने तमाम साथियों के साथ शहीद कुटीर पर पहुंचकर शहीदों को नमन किया।शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कोतवाली के सामने स्थित शहीद कुटीर पर सभी ने माल्यार्पण कर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके त्याग और संघर्ष पर प्रकाश डाला गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि देश की आजादी और स्वाभिमान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।सपा नेत्री सूची कश्यप ने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही आज देश सुरक्षित और मजबूत है। उन्होंने युवाओं से शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। वहीं भाकियू टिकैत गुट के युवा जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि शहीद दिवस हमें देश के लिए समर्पण और एकता का संदेश देता है, जिसे हर नागरिक को आत्मसात करना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान मौजूद कार्यकर्ताओं ने “शहीदों अमर रहें” के नारों के साथ वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।इस मौके पर बड़ी संख्या में सपा व किसान संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Show More
Back to top button
error: Content is protected !!