A2Z सभी खबर सभी जिले की

महाशिवरात्रि पर्व भरवा सुमेरपुर में धूमधाम से बनाई गई

*महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रीमान अपर जिलाधिकारी हमीरपुर व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा थाना जरिया क्षेत्र अंतर्गत महाशिवरात्रि जुलूस एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया।* महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 15.02.2026 को श्रीमान अपर जिलाधिकारी हमीरपुर एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक जनपद हमीरपुर द्वारा थाना जरिया क्षेत्र अंतर्गत आयोजित महाशिवरात्रि जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग, संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले स्थानों, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की उपस्थिति एवं सतर्कता का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सतर्कता, शालीन व्यवहार एवं सतत निगरानी बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया।साथ ही, शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल, एवं यातायात पुलिस की तैनाती सुनिश्चित की गई है। सीसीटीवी एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। जनपद पुलिस द्वारा समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। इस मौके पर सम्बन्धित अधिकारी/क र्मचारीगण मौजूद रहे। रीता निषाद की रिपोर्ट भारत सूत्र लाइव न्यूज़

Show More
Check Also
Close
Back to top button