



सिंगरौली: राज्य मंत्री एवं विधायक सिंगरौली ने कृषि विज्ञान मेले का किया शुभारंभ।
नई पद्धतियों को अपनाकर प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसान बढ़ा सकते है अपनी आय – राज्य मंत्री ।
सिंगरौली : मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसी तारतम्य में सिंगरौली जिले में कृषि विभाग द्वारा कृषि विज्ञान मेले का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र देवरा में किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती राधा सिंह राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं विशिष्ट अतिथि श्री रामनिवास शाह विधायक सिंगरौली ने दीप प्रज्वलित कर कृषि विज्ञान मेले का शुभारंभ किया एवं मेले में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया । मेले में बड़ी संख्या में तीनो विकासखंडो से कृषक शामिल हुये। विभिन्न विभागों एवं निजी संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाकर खेती से जुड़ी नवीन तकनीकी का प्रदर्शन किया गया। जिसके अंतर्गत उन्नतशील बीज, उन्नतशील यंत्र श्री अन्न एवं प्राकृतिक खेती के बारे में प्रदर्शनी के माध्यम से दर्शाया गया । मेले के आयोजन के दौरान श्रीमती राधा सिंह ने किसानों को श्री अन्ना की खेती किए जाने हेतु प्रेरित करते हुए कहा कि श्री अन्न के सेवन करना रोगों की रोकथाम के लिए लाभदायक हैं। मुनगे में पोषक तत्व वैल्यू अधिक होती है इसकी खेती करके किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों को हर गाँव में तालाब का निर्माण कर जल संरक्षण का कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया।
वहीं कार्यक्रम में विधायक श्री रामनिवास शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कृषि के क्षेत्र में जल संरक्षण मृदा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जाना आवश्यक है। इससे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित कृषि का भी परिकल्पना साकार होगी। इसकी के साथ प्रगतिशील कृषक अशीष शाह द्वारा सब्जी की खेती प्राकृतिक विधि से करने हेतु कृषकों को प्रेरित किया गया एवं सफलता की कहानी अपनी जुबानी कृषको को सुनाया गया । इसी क्रम में कृषक दीदी श्रीमती रीता शाह ने प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को बताया कि कैसे बीजमृत, जीवामृत एवं घनामृत बनाकर रसायन मुक्त खेती की जा सकती हैं । कार्यक्रम के दौरान डा. जय सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, श्री अजीत कुमार सिंह उपसंचालक कृषि, श्री आर. के. जायसवाल उपसंचालक पशुपालन विभाग, डा. अखिलेश चौबे वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र, श्री मनोज सिंह सहायक संचालक कृषि, श्री लवकुश सिंह सहायक संचालक कृषि, श्री लखन सिंह मराबी कृषि विकास अधिकारी, श्री केशरी कुमार सूर्यवंशी लेखापाल आत्मा आदि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।