

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
कुरारा,हमीरपुर 14 फरवरी स्थानीय विकास खंड कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मियों ने एक वर्ष से
अधिक समय हो जाने पर मानदेय न मिलने के कारण खंड विकास अधिकारी
को ज्ञापन देकर मानदेय निर्गत कराए जाने की मांग की है।
विकास खंड कार्यालय में कार्यरत संविदा
कर्मचारी मनोज कुमार व रविकरण ने खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को ज्ञापन देकर बताया कि अक्टूबर 2024 से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में संविदा पद पर कार्य
कर रहे है। तथा अपने दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। लेकिन चौदह माह से
मानदेय का भुगतान नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तथा बच्चों की शिक्षा आदि बाधित हो रही है। संविदा कर्मियों ने लंबित मानदेय
भुगतान कराए जाने की मांग की है।