A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशगोंडा

ट्रैक्टर ट्राले व बस में हुई टक्कर, कई लोग हुए घायल

बस का एक हिस्सा पूरी तरीके से चकनाचूर

इटियाथोक(गोंडा)
शुक्रवार को गोंडा बलरामपुर राजमार्ग पर करुआपारा पेट्रोल पंप के पास रोडवेज बस व गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली आमने सामने टक्कर दर्जन भर लोग घायल हो गये।जिन्हें इलाज के लिए प्राइवेट चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।बलरामपुर से लखनऊ जा रही कैसरबाग डिपो की बस का टायर करूवापारा गांव के पास फट गया।बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राले से भिड़ गई।बस का एक हिस्सा टूटकर चकनाचूर हो गया।परिचालक रितेश कुमार निवासी हरदोई ने बताया कि बस में कुल 25 सवारियां थीं।जिसमें से कुछ सवारिया आंशिक रूप से घायल हुई है जिनका इलाज प्राइवेट चिकित्सालय में हो रहा है।पुलिस ने घटनास्थल से बस व ट्रैक्टर ट्राले को कब्जे में ले लिया है।ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला।घायलों में सोनाली,सोनाली की पुत्री व मुन्ना सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जिनका इलाज गोंडा स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में हो रहा है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!