A2Z सभी खबर सभी जिले की

आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के तत्वावधान मैं श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव,

गाजीपुर=आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र के तत्वावधान मैं गाजीपुर लंका मैदान मे श्री विश्वकर्मा पूजनोत्सव, प्रभात फेरी, सम्मान समारोह एवं भंडारे का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की भगवान विश्वकर्मा जी ने जैसे ब्रह्मांड की रचना किए। आज पूरा विश्वकर्मा समाज भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में बढ़ चढ़ कर योगदान दे रहा है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य व वाराणसी के भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने आजादी के 70 वर्षों तक विश्वकर्मा समाज का वोट लेते रहे लेकिन उनके उत्थान के लिए कोई कार्य नहीं किया। केन्द्र में नरेन्द्र मोदी जी की सरकार और प्रदेश में योगी जी की सरकार आने के बाद विश्वकर्मा समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाओं को लागू किया। उन्होंने विश्वकर्मा समाज के लोगों से अपील भी किया कि आने वाले पंचायत चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और अधिक से अधिक संख्या में जीत कर राजनीतिक भागीदारी भी स्थापित करने का कार्य करेंगे।
विशिष्ट अतिथि डा कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा पूर्व राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) ने कहा कि विश्वकर्मा वंशीय मनु,मय,त्वेष्ठा, शिल्पी व देवैज्ञ अगर जुड गए तो उतर प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा मे 80 हजार- से लेकर एक लाख की मतदाता संख्या विश्वकर्मा समाज की हो जाएगी। उन्होंने ऐसे कार्यक्रम की जरूरत बताई।
सम्मान समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,राजेश विश्वकर्मा ,भानु विश्वकर्मा, रामविलास विश्वकर्मा (बिहार)सरदार कमलेश सिंह सोनभद्र,आलोक शर्मा ने भी सम्बोधित किया।
आयोजक भरत शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष आल इंडिया विश्वकर्मा मित्र ने अतिथियों का स्वागत सम्बोधन करते हुए पुष्प गुच्छ,अंग वस्त्र, तथा विश्वकर्मा पुराण भेंट कर सम्मानित किया। अंगद विश्वकर्मा ने सबके प्रति आभार धन्यवाद व्यक्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पार्चन से हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवा निवृत वरिष्ठ समीक्षा अधिकारी डा सीपी शर्मा ने तथा संचालन भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया ।पंचदेव आनन्द, उजाला विश्वकर्मा,स्नेहा विश्वकर्मा,अमन विश्वकर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर वेद विश्वकर्मा,किशन शर्मा,उमेश विश्वकर्मा, प्रवीण विश्वकर्मा,विद्यानन्द विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, निखिल विश्वकर्मा, धर्मेंद्र विश्वकर्मा,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!