A2Z सभी खबर सभी जिले की

भ्याना में सरदार पटेल संगठन ने मां बिजासन भैंसवा धाम जैसी सजाई झांकी

लोकेशन जिला राजगढ़ ब्यावरा मध्य प्रदेश सारंगपुर भ्याना

 

भ्याना,, सारंगपुर तहसील के ग्राम भ्याना में शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष में ग्राम भ्याना के सरदार पटेल संगठन ने एक अद्भुत झांकी का निर्माण किया है जिसमें अपनी कला को प्रदर्शित किया गया है जो खेड़ापति हनुमान मंदिर पर एक विशेष मूर्ति झांकी के रूप में बिठाया गया है। मां बिजासन भैंसवा धाम की मूर्ति का विशेष झांकी के रूप में प्रदर्शित किया गया है जो देखने योग्य और मनमोहक है यह दृश्य अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव करता है श्रद्धा और भक्ति का माहौल मन को भाव विभोर कर दिया है। माता की मूर्ति बड़े ही भाई की एवं भक्ति भाव से बनाई गई है सरदार पटेल संगठन के युवाओं ने बड़ी मेहनत एवं लगन से मालवा की मिट्टी से बनाया गया है विशेष श्रृंगार किया गया ,इसमें सौंदर्य करण करने में सिंदूर का प्रयोग किया गया है माता का मुकुट एवं चुनरी बहुत ही सुंदर तरीके से सजाई गई है इस दृश्य को देखने के बाद मां बिजासन भैंसवा धाम जैसी लगने लगती है ।जैसे ही माता को निहारते हैं वैसे की वैसी ही मां बिजासन का स्वरूप दिखाई देता है यहां की प्राकृतिक सुंदरता और मंदिर की पवित्रता सुख समृद्धि की कामना के लिए अनुभव एवं स्मरण रहेगा यहां पर नवरात्रि के पावन अवसर पर माता की रोज सुबह शाम आरती की जाती है और भजन कीर्तन करते हैं प्रसाद वितरण की जाती है यहां पूरे नगर के सभी नागरिकों ने माता का भजन कीर्तन कर रोज आनंद ले रहे हैं इसी तरह माता की आरती एवं श्रृंगार 9 दिन तक चलती रहेंगी वही नवमी की रात्रि में विधि विधान के साथ हवन पूजन कर मां बिजासन की झांकी का चल समारोह भी होगा यहां पर प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिर पर दर्शन करने आने वाले भक्त दर्शन करते हैं और आनंद महसूस करते हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!