
बानसूर में महात्मा ज्योतिबा फुले सामाजिक उत्थान संस्थान सैनी समाज द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सैनी समाज ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन और कार्यों को याद किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सैनी समाज के लोगों ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम से पूर्व भव्य झांकी व विशाल बाइक रैली निकाली गई जिसे संत महेंद्र नाथ द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। बाद में कोठाला कुआ स्थित संस्थान मे कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया।
मुख्य अतिथि रामसिंह सैनी दादूका वाले प्रदेश अध्यक्ष आल इंडिया सैनी समाज रहे तथा अध्यक्षता हजारी लाल सैनी ने की। सचिव विजय सैनी, पूर्व अध्यक्ष रामावतार सैनी व समस्त कार्यकारिणी ने आगन्तुको के माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। अशोक सैनी व गोवर्धन सैनी ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर रोशनलाल सैनी व्यापार मंडल अध्यक्ष, हजारी लाल सैनी रामपुर, किशन सैनी हमीरपुर , गणेश सैनी उपप्रधान, श्यामलाल सैनी, बिशम्भर सैनी, मोहन लाल सैनी, अशोक सैनी , कैलाश सैनी,राजू सैनी, हरिसिंह सैनी, राजेश सैनी,मुकेश नेताजी, पूर्व उपनिदेशक पांचूराम सैनी, माधाराम सैनी सहित समाज के लोग मौजूद थे।