

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।11 अप्रैल मौदहा के रागौल रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम झांसी अनुरुद्ध प्रताप सिंह को विभिन्न राजनैतिक दलों ने ज्ञापन सौंपा है।

डीआरएम ने बताया कि रागौल रेलवे स्टेशन में फुट ओवरब्रिज का काम चल रहा है इसकी प्रगति का निरीक्षण कर इसे समय से पूरा करने का प्रयास जारी है। स्टेशन में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया है। यहां के सभी अधूरे पड़े काम शीघ्र ही पूरे किए जाएंगे।इसी के साथ ही यात्रियों की समस्यायों को लेकर आम आदमी पार्टी ने ज्ञापन सौंपा है कि प्लेट फार्म नं0-1 एवं 2 में डिस्प्ले लगाया जाय। महोदय, रागौल से बेतवा एक्सप्रेस, गरीब रथ, चित्रकूट एक्सप्रेस जैसी ट्रेने चलती है लेकिन रेलवे स्टेशन के दोनों (1 व 2) प्लेटफार्मों में डिस्पले न लगा होने के कारण यात्रियों को अपनी बोगी की जानकारी नहीं रहती कि जिस बोगी में उनका रिजर्वेशन है वह बोगी यही पर आयेगी या आगे पीछे आयेगी चूँकि रेलवे स्टेशन में इन ट्रेनों का ठहराव मात्र 2 मिनट का रहता है।

जिससे यात्रियों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। कानपुर से बॉदा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव प्लेट फार्म नं० 1 पर किया जायें। महोदय, कानपुर से बॉदा की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों का ठहराव प्लेट फार्म नं० 2 पर रहता है जिससे बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं एवं गम्भीर बीमार यात्रियों को बहुत कष्ट और तकलीफ होती है।. कानपुर से मानिकपुर और मानिकपुर से कानपुर की ओर चलने वाली मेमो ट्रेनों में बोगी बढ़ाये जाने के सम्बन्ध में। महोदय, कानपुर से मानिकपुर और मानिकपुर से कानपुर की ओर मात्र एक मेमो ट्रेन चलती है जिससे उसमें भीड़ बहुत रहती अतः उसमें बोगी बढ़ाये जाने की जरूरत है।. कानपुर से मानिकपुर और मानिकपुर से कानपुर की ओर दो मेमो ट्रेनों को बढ़ाने के सम्बन्ध में। महोदय, कानपुर से मानिकपूर और मानिकपुर से कानपुर की ओर मात्र एक-एक मेमो ट्रेन है जिससे इस क्षेत्र के लोगों कानपुर या बॉदा आने जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः दो मेमो बढाये जाने की आवश्यकता है।.

सिसोलर रोड में बना अण्डरब्रिज पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे अकसर वहाँ पर आटो रिक्शा एवं बाइक वाले गिर जाते है। समाज वादी पार्टी के लोगों ने मौदहा रेलवे स्टेशन का नाम रागौल के स्थान पर मौदहा किये जाने हेतु बताया है कि मौदहा कस्बा एक महत्वपूर्ण नगर है जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते है वर्तमान में मौदहा के निकट स्थित रेलवे स्टेशन का नाम रागौल अंकित है जिसके कारण बाहर से आने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है अनेक यात्री जो मौदहा आने के उद्देश्य से यात्रा करते है स्टेशन पर रागौल नाम देखकर भ्रमित हो जाते है और यह समझ नही पाते की यही मौदहा का निकटतम स्टेशन है परिणाम स्वरूप वह आगे स्टेशनों तक चले जाते है जिससे समय धन एवं श्रम की हानि होती है। जन हित को दृष्टिगत करते हुए उक्त रेलवे स्टेशन का नाम रागौल के स्थान पर मौदहा अथवा रागौल मौदहा किये जाने की कृपा करें ताकि यात्रियों को सुविधा हो सके और अनावश्यक भ्रम की स्थिति समाप्त हो सके और जब तक रेलवे कम्पाउण्ड के अन्दर ऑटो स्टैण्ड नही बनता जब तक रिक्सा ऑटो आदि वाहन आने की अनुमति प्रदान करें क्योंकि यात्रियों को वाहन के लिये रेलवे स्टेशन से बाहर जाना पड़ता है और असुविधा होती है कम्पाण्ड के अन्दर जो हाई मास्क लगा है उसमे बड़ी लाईट लगायी जाये ताकि यात्रियों को परेशानी न हो और प्लेटफार्म क्रमांक 02 में पुरूष व महिलायों के लिये शौचालय की व्यवस्था करें।