
बानसूर की बाढ़ धुंधला सुभाष चौक के पास रहने वाली आर सी आई स्कूल की छात्रा रही कंचन सैनी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित बजट क्विज प्रतियोगिता में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कंचन 13 अप्रैल को जयपुर में पीएम नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद करेंगी, साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्यपाल हरीभाऊ बागड़े से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

संस्था के निदेशक डॉक्टर विजय कुमार ने बताया कि यह प्रतियोगिता ‘माय भारत’ युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत आयोजित की जा रही है, जिसमें 12 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। कंचन ने कठिन चयन प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अंतिम चरण में जगह बनाई।
जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में वे देश के विकास और बजट पर अपने विचार रखेंगी। युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार माय भारत के अंतर्गत इससे पूर्व भी आरसीआई तथा राज फाऊंडेशन ट्रस्ट बानसूर की ओर से युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने हेतु प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई थी।