
कोटपूतली-बहरोड़ के पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS) ने 16 अप्रैल 2026 को राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 के समारोह की तैयारियों के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने जिले के आसूचना अधिकारी, लिंक आसूचना अधिकारी, कालिका यूनिट, डी.एस.टी. और ए.जी.टी.एफ. आदि टीमों के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2026 समारोह को सफल बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) के साथ समन्वय कर 15.04.2026 को स्कूली छात्र/छात्राओं के लिए जिला स्तर पर और 17.04.2026 को संभाग स्तर पर एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने आसूचना अधिकारियों और लिंक आसूचना अधिकारियों को पंचायत चुनाव/निकाय चुनाव के मध्य नजर रखते हुए सभी आसूचना अधिकारी लिंक आसूचना अधिकारी अपने अपने थाना क्षेत्र के महत्वपूर्ण व्यक्तियों का वाट्सऐप ग्रुप बनाने और उस ग्रुप से सभी को जोड़कर आसूचना संकलन करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में बालिकाओं/महिलाओं को साइबर ठगी, पोक्सो एक्ट, घरेलू हिंसा कानून के बारे में जानकारी व जागरूक करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, गरिमा हेल्पलाइन 1090 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई।