

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर।ससुरालियों पर दहेज़ उत्पीड़न का मुकदमा कर मायके में बैठी बहू ने अपने परिजनों के साथ ससुराल आकर सास और ननद के साथ मारपीट की, सास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिरका निवासी माया देवी पत्नी स्व.उदित नारायण ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि, उसकी बहू किरन उनपर दहेज़ और महिला उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराकर अपने मायके में रहती है बीते नौ अप्रैल को न्यायलय में तारीख पर उसका पुत्र गया था तभी बहू किरन ने धमकी दी थी कि वह घर आकर मारपीट कर सब को घर से बाहर निकाल देगी। पीडिता ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बहू अपने परिजनों के साथ घर आकर मारपीट करने लगी शोर सुनकर उसकी भतीजी बचाने आई तो उक्त लोगों ने उसके साथ भी मारपीट की, पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों का मेडिकल परीक्षण करा आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। पीडिता ने बताया कि इसके पहले उसके पुत्र के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की कोशिश कर चुकी है।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है जो भी कानूनी कार्यवाही होगी की जाएगी।