A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर में धूमधाम से निकली डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती यात्रा

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर।डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर हमीरपुर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यात्रा फूलारानी रामरमेडी से प्रारंभ होकर सुभाष बाजार, सूफीगंज चौराहा, नौबस्ता, कालपी चौराहा होते हुए बस स्टॉप के रास्ते पुनः रामरमेडी में जाकर संपन्न हुई।

पूरे मार्ग में “जय भीम” के नारों से वातावरण गूंज उठा और जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में शामिल लोगों ने अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लिया।

Related Articles

इस दौरान मोहर्रम इंतजामिया कमेटी द्वारा सराहनीय पहल करते हुए यात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई, जिसकी सभी ने प्रशंसा की।

यात्रा में मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष बाली अहमद साबरी, भगवान दास, कृष्णकांत वर्मा, राजू भाई, जीतू सहित अनेक गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!