मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
मथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहारमथुरा में बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन और आशीर्वाद समारोह, विपक्ष पर बरसे भाजपा प्रदेश महामंत्री और विधायक राजेश चौधरीसरस्वती शिशु मंदिर सुबखार में हल्दी-कुमकुम कार्यक्रम*मालाखेड़ी को मिली विद्युत सौगात, 33/11 केवी उपकेंद्र का लोकार्पण*हमीरपुर :मकान कब्जे को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, तीन घायलसड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर लगाएं संकेतक बोर्ड एवं रेडियमः कलेक्टरहमीरपुर :कंस मेला स्थल का एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखीजौनपुर: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार, एक ही दिन में 989 वाहनों का चालानअखंड भारत न्यूजअखंड भारत न्यूजबेटी की शादी के लिए 4 लाख की मदद का झांसा देकर 16 हजार रुपये ठगे, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :रोजगार सेवकों ने कलमबंद हडताल कर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

हमीरपुर :रोजगार सेवकों ने कलमबंद हडताल कर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
WhatsApp Facebook

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र) वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय आह्वान पर मंगलवार को विकासखंड मौदहा के ग्राम रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद विकासखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए सांकेतिक कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी।ग्राम रोजगार सेवकों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में की गई घोषणाओं को अब तक लागू नहीं किया गया है। इससे प्रदेश भर के ग्राम रोजगार सेवकों में असंतोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से वादों को तत्काल लागू करने और रोजगार सेवकों की समस्याओं का स्थायी समाधान किए जाने की मांग की।ज्ञापन के माध्यम से रोजगार सेवकों ने कंटीजेंसी व्यवस्था समाप्त कर पृथक बजट से मानदेय भुगतान सुनिश्चित करने, लंबे समय से लंबित बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान कराने तथा रोजगार सेवकों के हितों से जुड़ी अन्य मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। उनका कहना था कि समय पर मानदेय न मिलने से आर्थिक संकट गहरा गया है, जिससे परिवार के भरण-पोषण और बच्चों की शिक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।संघ पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 2 जून से शुरू की गई सांकेतिक कलमबंद हड़ताल का उद्देश्य सरकार और प्रशासन का ध्यान रोजगार सेवकों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना है।धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, जिला महामंत्री मुकेश कुमार, मदन पाल, मनोज कुमार, राकेश कुमार, देवशरण, शिवलाल, बालादीन, अनिल दत्त, कंप्यूटर ऑपरेटर लोकेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।