A2Z सभी खबर सभी जिले की

रेलवे पटरी के समीप मिला पल्लेदार का शव

 

रेलवे पटरी के समीप मिला पल्लेदार का शव

रुद्रपुर – आज रेलवे पटरी पर एक पल्लेदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक ग्राम गोटा घुसरी सितारगंज निवासी 35 वर्षीय सत्यवान सिंह पुत्र अमर सिंह किच्छा की एक फ्लोर मिल में पल्लेदारी का काम करता था।आज वह घर से काम की बात कह कर निकला, तो उसके पश्चात उसका घर वालों से संपर्क नहीं हुआ पाया। जब उसकी खोजबीन शुरू की गई तो पुलभट्टा रेलवे पटरी के समीप उसका शव पाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और परिजन मौके और पहुंचे और उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की एक पुत्री है ।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles
Show More
Check Also
Close
Back to top button