A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :हरा पेड काटते समय बिजली के पोल में गिरा, ठेकेदार फरार 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । कस्बे के वार्ड नंबर पांच में बिना परमिशन के प्रतिबंध नीम का पेड़ काटते समय विद्युत केबिल में गिर गया। जिससे विद्युत पोल टूट कर दूसरे के मकान में जा गिरा। साथ ही आधा दर्जन लोगों के कनेक्शन की केबिल टूट गई।

वार्ड नंबर पांच बसंत नगर निवासी तिजिया पत्नी स्व.राजाराम प्रजापति ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर खड़े नीम के पेड़ को ठेकेदार रईस खान बेंच दिया था। मंगलवार को दोपहर में ठेकेदार रईस खान बिना वन विभाग के अनुमति लिए इस प्रतिबंध नीम के पेड़ को काटने लगा। जिससे यह पेड़ विद्युत केबिल के ऊपर गिर गया। इससे यह पोल टूट कर सामने रहने वाले सिद्धगोपाल प्रजापति के मकान में जाकर रख गया।इससे इसकी छत में लगी सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना से आसपास के पोलों से जुड़े घरेलू कनेक्शन की केबिल टूट गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने आरोपियों की जानकारी अवर अभियंता को दी है। उन्होंने नोटिस जारी कर कार्यवाही करने की बात कही। वन विभाग के रेंजर अजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रकरण की जानकारी नहीं है। वह अभी अवकाश पर है।

Related Articles

वन विभाग के वरिष्ठ लिपिक रामगोपाल ने बताया कि जानकारी हुई है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!