A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :लाखों की चोरी के मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप, जांच में घटना संदिग्ध

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर/हमीरपुर। थाना सुमेरपुर क्षेत्र में एक मजदूर के निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये नगद व जेवरात चोरी होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। पीड़ित रामनरेश प्रजापति ने पुलिस पर नामजद आरोपी को पकड़कर छोड़ देने और न्याय न दिलाने का आरोप लगाया है।वहीं पुलिस के अनुसार 19 जून 2025 को ग्राम विदोखर मैदानी निवासी रामनरेश प्रजापति ने अपने निर्माणाधीन मकान से नगदी व जेवरात चोरी होने की सूचना दी थी तथा विनोद कुमार पर संदेह जताया था। प्रारंभिक जांच में मौके पर ताला, कुंडा या दरवाजा टूटने के कोई निशान नहीं मिले और मकान में नियमित निवास भी नहीं पाया गया।पुलिस का कहना है कि पहले दिए गए प्रार्थना पत्र और बाद में प्रस्तुत प्रार्थना पत्र में चोरी गए सामान व जेवरात की मात्रा में अंतर पाया गया। जांच के दौरान विनोद कुमार की घटना के समय एक विवाह समारोह में मौजूदगी की बात सामने आई, जिसकी पुष्टि स्थानीय लोगों ने भी की। उसके खिलाफ कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिले हैं।सुमेरपुर पुलिस के मुताबिक उपलब्ध साक्ष्यों, गवाहों के बयान और परिस्थितियों के आधार पर मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। फिलहाल प्रकरण की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Show More
Back to top button