A2Z सभी खबर सभी जिले की

बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने बकरीद पर्व शांति पूर्ण माहौल में मनाने की अपील की पुलिस उपाधीक्षक राजीव सिरोही ने कहा खुले में कुर्बानी नही होगी रसूलाबाद कानपुर देहात ।बकरीद पर्व को लेकर थाना रसूलाबाद में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न शांति समिति की बैठक में शासन के नियमो का पालन करते हुए मुस्लिमो भाइयो से शांति पूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की गई उपजिलाधिकारी सर्वेश कुमार सिंह ने त्योहार के दिन बिजली पानी व साफ सफाई के लिए विद्युत विभाग व नगर पंचायत को निर्देशित किया ।पुलिस उपाधीक्षक राजीव सिरोही ने शासन के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि बकरीद पर खुले में कुर्बानी नही होगी साथ ही प्रतिबन्धित जीवों की कुर्बानी कतई नही होगी ।उन्होंने कहा कि किसी भी पशु का खून घर के बाहर नही निकलना चाहिए बचे अवशेषों को गड्डा खोदकर उसको मिट्टी से ढक दिया जाएगा ।उन्होंने यह भी बताया कि नवाज मस्जिद के अंदर ही पढ़ी जाएगी इस लिए सभी मुस्लिम भाई समय से मस्जिद में पहुंच जाए । सभी लोग नियमो का पालन कर पुलिस का सहयोग कर शांति पूर्ण माहौल में अपना त्योहार मनाए ।उन्होने कहा कि बकरीद पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी और असमाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी ।इस मौके पर कार्यवाहक कोतवाल बीरेंद्र बहादुर सिंह चौकी प्रभारियों में योगेंद्र कुमार शर्मा कृपाल सिंह अजय कुमार सिंह अमित पोरवाल आरक्षियों में रामाधार सिंह मोहित यादव सुनील कुमार सिंह मुख्य आरक्षी अजय सिंह तोमर विद्युत उप खण्ड अधिकारी सहादत सलीम नगर पंचायत से लिपिक प्रत्युष राजपूत के अलावा अकील खान भुट्टो सहित दोनो समुदाय के लोग मौजूद रहे ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!