A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मुर्दा अपने लाईसेंस से कर रहा लकडी का अवैध कारोबार

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर। कस्बे की उद्योग नगरी के समीप चल रहा लकड़ी का कारोबार मृत व्यक्ति के लाइसेंस पर चलाया जा रहा है। यह सब कुछ वन विभाग एवं मंडी परिषद की मिली भगत से हो रहा है।

कस्बे के उद्योग नगरी के पीछे गुप्ता वुड के नाम से लकड़ी का कारोबार संचालित है। इसका लाइसेंस शिव प्रकाश उर्फ सोनू गुप्ता के नाम पर था। सोनू गुप्ता की एक वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। इसके बाद इस लाइसेंस से लकड़ी का कारोबार किया जा रहा है। वन विभाग से लेकर मंडी परिषद इनको बेरोकटोक गेट पास जारी कर रहे हैं और यह इन्हीं गेट पासो से लकड़ी के ट्रक बाहर भेज रहे हैं। जबकि इस लाइसेंस की संपत्ति को प्रशासन ने गैंगस्टर की कार्यवाही के तहत सीज कर रखा है। इसके बाद कारोबार बदस्तूर जारी है। मंडी सचिव ब्रजेश कुमार निगम ने बताया कि सोनू गुप्ता के नाम पर ही गेट पास जारी हो रहे हैं।

Related Articles

वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि मंडी परिषद इनको गेट पास दे रहा है उनके स्तर से कुछ नहीं किया जाता है। मंडी सचिव को गेट पास पर रोक लगानी चाहिए।

Show More
Check Also
Close
Back to top button