H
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
डीग जिले के कस्वा कामां कामवन धाम में भोजन थाली परिक्रमा मेला में गुरुवार रात्रि अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित हुआ !
7 दिवसीय भोजन थाली मेले के चौथे दिन हुए विराट कवि सम्मेलन में भारी संख्या में श्रोता कामसेन स्टेडियम कोट ऊपर पहुँचे, रात्रि 10 बजे से शुरू हुए कवि सम्मेलन में श्रोताओं ने देर रात्रि तक हास्य ओर व्यंग्य के बाण बानी के माध्यम से सुना ओर आनंदित हो उठे ! कवियत्री डॉ पूनम बर्मा मथुरा ने मां शारदेय की वंदना कर कार्यक्रम की शुरुआत की !
हास्य कवि भगवान मकरन्द कामां ने भी अपनी हास्य रस कविता से सबका मन प्रफुल्लित कर दिया ! बाहर से आयी कवयित्री की रस वाणी से श्रोताओं की तालियों की गड़गड़ाहट ने पूरा कामसेन स्टेडियम गुंजायमान कर दिया !
देश के कोने कोने से आये कवि कवयित्री के अलावा कामां के कवि भगवान मकरन्द ,विट्ठल पारीक,आदि कवि मंच पर मौजूद रहे ! नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि भगवान दास खंडेलवाल , पार्षद प्रतिनिधि आनन्दस्वरूप सैनी, प्रदीप गोयल, पार्षद किशोर तिवारी, चंदन सिंह जाटव,चंद्रशेखर शर्मा लाला, दीपक शर्मा ,नगरपालिका कर्मचारी सहित कस्वेवासियो की रही

