A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

‎कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने को दिया जाएगा प्रशिक्षण 

‎उन्नत कृषि प्रणाली विषय पर प्रशिक्षण हेतु 20 किसान वाराणसी रवाना

 

‎उन्नत कृषि प्रणाली विषय पर प्रशिक्षण हेतु 20 किसान वाराणसी रवाना…

‎कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने को दिया जाएगा प्रशिक्षण

‎संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। आत्मा कार्यालय के तत्वाधान में राज्य के बाहर कृषक प्रशिक्षण मद के अंतर्गत जिले के 20 किसान एवं 1 कर्मी को उन्नत कृषि प्रणाली विषय पर आवासीय प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए काशी (बनारस) हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी उत्तरप्रदेश भेजा गया। किसानों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा- संभावना के द्वारा बताया गया की यह प्रशिक्षण दिनांक 17 दिसंबर 2025 तक निर्धारित है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी दी जाएगी। साथ ही उन्हे कम लागत में अधिक उपज प्राप्त करने के बारे में बताया जाएगा। किसानों के दल का नेतृत्व सहायक तकनीकी प्रबंधक, घोषी- आलोक कुमार के द्वारा किया जा रहा है। मौके पर आत्मा के दोनों उप परियोजना निदेशक- राकेश कुमार एवं अनुप्रिति माला मौजूद रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु वाराणसी जाने वाले कृषकों में आलोक कुमार शाही, रामजी कुमार, अमरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, वासुदेव पासवान, आनंदमूर्ति विद्यार्थी, नागेंद्र सिंह, बालेश्वर प्रसाद, अंजनी कुमार आदि प्रमुख हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!