A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने 407 जोड़ों को दिए 49-49 हजार के चेक

 

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। स्थानीय कृषि उपज मंडी परिसर में मनावर विधानसभा का मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत हितलाभ वितरण एवं जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 407 लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने कहा कि यह योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही है। जिसका उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को ₹49,000 की सहायता राशि प्रदान की गई है। इस राशि से नवदंपति गृहस्थी का सामान खरीद सकेंगे।

Related Articles

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं कन्या पूजन से हुआ। एसडीएम प्रमोद गुर्जर ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पूरे जिले में ऐसे चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज चेक वितरण के साथ विकासखंड स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा, भाजपा जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार, जनपद पंचायत उमरबन अध्यक्ष लाला विभोर वास्केल, जनपद पंचायत मनावर अध्यक्ष रुकमा मुवेल , नपा अध्यक्ष अजय पाटीदार, पूर्व नपा अध्यक्ष पन्नालाल पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य गणेश जर्मन, कपिल सोलंकी, गजेंद्र भवेल, शिवराम गोपाल कन्नौज, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे, नगर मंडल अध्यक्ष मोनू पाटीदार, सहित मनावर विधानसभा के सभी भाजपा मंडल अध्यक्ष मंचासिन थे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हितग्राही जन मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी विभागों के स्टाल लगाए गए। मनावर नगर पालिका, जनपद पंचायत उमरबन, जनपद पंचायत मनावर के हितग्राहियों को चेक वितरित किए गए। सभी विभागों के विभागीय अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन फूलसिंह नर्गेस ने तथा आभार जनपद पंचायत उमरबन सीओ रोहित पचौरी ने माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!