A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्राम पंचायत खेड़ीकला की सफलता की कहानी: शासन की योजनाओं से सशक्त हुई सीताबाई भिमराव राजगुरु

*ग्राम पंचायत खेड़ीकला की सफलता की कहानी: शासन की योजनाओं से सशक्त हुई सीताबाई भिमराव राजगुरू*

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत पांढुर्णा , जिला पांढुर्णा , मध्य प्रदेश के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत खेड़ीकला में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंद नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। ग्राम खेड़ीकला की हितग्राही श्री सीताबाई भिमराव राजगुरू को शासन की अनेक योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।
हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का आवास प्राप्त हुआ है, जिससे उन्हें सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिला। इसके साथ ही निजी खेत संतरा फलोद्यान योजना का लाभ मिलने से उनकी कृषि आय में वृद्धि हुई है और भविष्य में स्थायी आजीविका का मजबूत साधन तैयार हुआ है।
खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हितग्राही को गरीबी रेखा राशन कार्ड एवं खाद्यान्न राशन पर्ची उपलब्ध कराई गई है, जिससे उन्हें नियमित रूप से आवश्यक खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है और परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी हो रही हैं।
स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हितग्राही की पत्नी प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस कनेक्शन प्रदान किया गया, जिससे पारंपरिक ईंधन से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में कमी आई है और घरेलू कार्य पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित एवं सुविधाजनक हुए हैं।
सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से हितग्राही को इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ भी प्राप्त हो रहा है, जिससे उन्हें नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है और जीवन यापन में स्थिरता आई है।
यह कहानी ग्राम पंचायत खेड़ीकला में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का सशक्त उदाहरण है और यह स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि सही पात्र तक योजनाओं की पहुँच ग्रामीण विकास को नई दिशा देती है। निस्संदेह, यह ग्राम पंचायत खेड़ीकला की एक प्रेरणादायी सफलता की कहानी है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!