

रिपोर्टर दीपक शर्मा बामनवास
दौसा। कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने शनिवार को ग्राम पंचायत कल्लावास में ग्रामीण सेवा शिविर का अवलोकन कर शिविर में मिल रहे लाभ की जानकारी ली और आमजन को अधिकाधिक लाभ देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिला कलक्टर ने ग्राम कल्लावास के लिए श्मशान भूमि आवंटन करने के लिए भूमि का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माणाधीन कॉलेज भवन का निरीक्षण किया।
विकास अधिकारी योगेश कुमार मीना ने ग्रामीण सेवा शिविर में आमजन को मिले लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा 5 पट्टे, जन्म प्रमाण पत्र 5, मृत्यु प्रमाण पत्र एवं विवाह प्रमाण पत्र 1-1, खाद्य सुरक्षा आवेदन 15 व रसद विभाग द्वारा केवाईसी 150, आधार सीडिंग 50 व राजस्व विभाग द्वारा नामान्तकरण के 8, नकल 25, जन्म-मृत्यु अनुज्ञा 8, जाति प्रमाण पत्र 6, मूल निवास 8, फॉर्मर रजिस्ट्री 12 तथा आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा 15 जनाधार सत्यापन किये गये। आयुर्वेद विभाग की ओर से 36 लोगों को परामर्श एवं चिकित्सा की गई एवं 74 को काढा वितरित किया गया। मेडिकल विभाग ने 189 रोगियों का उपचार और परामर्श, 70 लोगों का हिमोग्लोबिन एवं 120 की बीपी जांची और 13 की एएनसी की गई। होम्योपेथिक मेडिकल द्वारा 35 रोगियों का उपचार और परामर्श किया गया। इसी प्रकार कृषि विभाग द्वारा 69 मिनिकिट एवं 25प्रधानमंत्री फसली बीमा पॉलिसी का वितरण किया गया।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी बद्रीनारायण मीना, तहसीलदार राहूवास महेश चन्द्र शर्मा, सहायक विकास अधिकारी शम्भूदयाल मीना, प्रशासक ग्राम पंचायत कल्लावास मिश्रीलाल महावर, ग्राम विकास अधिकारी पवन सिंह, पंचायत समिति सदस्य मुकेश लाल महावर, समाज सेवी राकेश मीना, राशन डीलर संघ रामगढ पचवारा अध्यक्ष कैलाश चन्द मीना, सदस्य धर्मेन्द्र कुमार गौत्तम एवं सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।