A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

बीएचयू में छात्रों और प्राँक्टोरियल सुरक्षा कर्मियों में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात

वाराणसी से रिपोर्ट 

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

 

 वाराणसी- विश्वविद्यालय के बिरला सी छात्रावास के छात्रों और प्राँक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षा कर्मियों के बीच, आधी रात में विवाद और पथराव हो गया थोड़ी देर में स्थिति बेकाबू हो गई, जिसके बाद परिसर में भारी फोर्स तैनात करनी पड़ी, जानकारी के अनुसार बिरला छात्रावास के कुछ क्षात्र देर छात्रावास चौराहे पर खड़े थे, इसी दौरान वहां से गुजर रहे, बीएचयू सुरक्षा कर्मियों से

Related Articles

कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई, दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ने पर सुरक्षा कर्मियों ने लाखीचार्ज कर दिया,इसके बाद छात्रों ने भी पत्थर बाजी शुरू कर दी,जिससे माहौल तनाव पूर्ण हो गया, सूचना पाकर भेलूपुर एसीपी गौरव कुमार,लंका थाना प्रभारी सहित तीन थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में लिया, एसीपी गौरव कुमार ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे प्राक्टोरियल टीम के अफसर सूचना दी कि छात्रों और सुरक्षा कर्मियों में कुछ समस्या उत्पन्न हो गई है स्थिति की बिगड़ रही है,सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और अब स्थिति सामान्य है वही मौके पर मौजूद प्राँक्टरियल बोर्ड के अधिकारियों ने घटना के संबंध में कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए मीटिंग का हवाला दिया, घटना के बाद से बीएचयू परिसर में तनाव का माहौल है यह एहतियातन पुलिस बल को परिसर में तैनात कर दिया गया है ,

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!