

संवादाता राजकुमार हमीरपुर
हमीरपुर मुख्यालय के जेल कॉलौनी के पास के बनी सड़क का वीडियो सामने आया है।जिसमें देखा जा सकता है। कि रोड के बीचों बीच बड़ा सा गड्डा है जिस पर लोक निर्माण विभाग की नजर नहीं पड़ी।जिस पर साधन ऊपर से गुरते नजर आ रहे हैं ।
लोक निर्माण विभाग द्वारा गड्डा मुक्त अभियान चलाया जा रहा है ।लेकिन यह गड्डा लोक निर्माण विभाग को नहीं दिखा।गड्डा मुक्त अभियान के नाम पर सिर्फ लोक निर्माण विभाग खानापूर्ति करता रहता है ।वीडियो में सिपाही लोक निर्माण विभाग के कार्यों की पोल खोलते दिख रहे हैं ।वीडियो में पुलिस के सिपाही हेड कांस्टेबल बुद्ध नारायण ,कांस्टेबल आश्विनी व धर्मेंद्र रोड पर हुए गड्डे को भरते नजर आ रहे हैं ।यह पुलिस के जवान आम जनमानस की सेवा और मदद के लिए हमेसा तैयार रहते हैं ।रोड पर हुए गड्डे को भरकर पुलिस के ये जवानों ने सराहनी कार्य किया है।