
मताधिकार का प्रयोग कर स्वच्छ छवि वाले प्रतिनिधियों का चुनाव करना जागरूकता का उद्देश्य
विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित
संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। में मतदाता दिवस के अवसर पर मतदान कर्मियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम कॉम्प्लेक्स भवन में जिला पदाधिकारी अनिल कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मतदाताओं को जागरूक करने का मुख्य उद्देश्य भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रतिवर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्वच्छ छवि वाले प्रतिनिधियों का चुनाव कर सकें
जिला पदाधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं से अपील की कि वे लोगों को जागरूक करें और अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम जुड़वाकर आगामी चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करें। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इन कर्मियों के अथक प्रयासों से विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। उन्होंने कहा कि जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़कर 65% हो गया, जो पहले की तुलना में अधिक है। उन्होंने जिलेवासियों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया।
जनता को अपने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार जागरूक मतदाता देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। लोकतंत्र में जनता को अपने जनप्रतिनिधि चुनने का अधिकार है, और अच्छे जनप्रतिनिधियों के चुनाव से क्षेत्र एवं जिले में बेहतर कार्य किए जाते हैं। इन तिथियों पर अपना नाम जुड़वा सकते हैं भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए चार तिथियां निर्धारित की हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोग इन तिथियों पर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। निर्वाचन आयोग ने अग्रिम मतदाता सूची में नाम जोड़ने का भी प्रावधान किया है।
